विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदोई में डबल ट्रेजेडी! एक ही दिन में महिला और पुरुष ने खाया जहर, दोनों की मौत से सनसनी

Published: Sun, 06 Jul 2025 03:20 PM (IST)

UP News | Hardoi News | हरदोई जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की जहरीला ...और पढ़ें

महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत।
महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत।

जागरण संवाददाता, हरदोई। महिला समेत दो लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

बिलग्राम के ग्राम ससेड़ा के खुशीराम दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। पत्नी की बीमारी की सूचना पर एक माह पहले गांव आए थे। रविवार की सुबह खुशीराम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन माधौगंज सीएचसी लेकर आए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मां विमलेश ने बताया कि पत्नी अंजू का इलाज कराने को लेकर बेटा परेशान रह रहा था। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। खुशीराम के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं।

दूसरी घटना में लोनार के ग्राम फदनापुर की वंदना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन ने मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर शनिवार रात वंदना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई लोनार थाना पुलिस करेगी।