Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना के अदम्य साहस-शौर्य को किया नमन, लगाए भारत माता के जयकारे

    हरदोई में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी मैदान में एकत्रित होकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कलेक्ट्रेट सोल्जर बोर्ड चौराहा सिनेमा चौराहा बड़ा चौराहा होते हुए शहीद उद्यान में संपन्न हुई। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन किया।

    By upendra kumar agnihotri Edited By: Sakshi Gupta Updated: Sat, 17 May 2025 03:49 PM (IST)
    Hero Image
    तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन, लगाए भारत माता के जयकारे।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य पर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं गांधी मैदान एकत्रित हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नगर के गांधी मैदान से शुरू होते हुए कलेक्ट्रेट, सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए शाहिद उद्यान में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने भारत की आन-बान-शान तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों को बधाई दी।

    उन्होंने इसे राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया। कहा कि आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है। आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने नारों के साथ लोगों का उत्साहवर्धन किया।

    कहा कि भारत की जनशक्ति ने एक सशक्त नेतृत्व को केंद्र की गद्दी पर बैठाया है। भाजपा की मोदी सरकार ने देश हित में हर वो निर्णय लिया, जिससे भारत का मस्तक विश्व में सदैव ऊंचा रहे। भारत की तीनों सेनाएं अत्याधुनिक तकनीक से इतनी सशक्त हो चुकी है कि अब कोई भी भारत पर बुरी नजर नहीं रख सकता।

    उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, सौरभ मिश्र, भाजपा नेता पीके वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचारमंत्री संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।