Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 10:16 PM (IST)

    -हरदोई समेत पूरे जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम आपातकाल विरोधी काला दिवस मनाया -सवायजपुर गढ़ी में गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार

    Hero Image
    लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

    हरदोई : 25 जून की आधी रात बाद 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को लेकर शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया। पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजित हुए, जिसमें लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।

    जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 25 जून की आधी रात सन 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था। जो देश पर कलंक था। जिला अध्यक्ष रामकिशन राठौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन 75 के संघर्षशील लोगों को लोकतंत्र सेनानी घोषित कर सम्मान दिया। मगर भारत सरकार ने अभी तक लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कुछ नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ नागरिक हैं। उनको भारत सरकार सुविधाएं दें। लोकतंत्र सेनानी समरादित्य सिंह गौर एडवोकेट, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विद्या राम वर्मा, अरुण मिश्रा, रामप्रकाश सिंह, रमई बाबा, फूल सिंह, सोहनलाल, राम भजन, विनोद शर्मा व हरिभजन सहित 40 लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे। श्री चंद्र बरात घर में आपात काल विरोधी काला दिवस मनाया गया, जिसमें सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि आपात काल समय में देश के लोगों के साथ जो व्यवहार किया गया। वह निदनीय था। उस काले दिन को याद कर आज भी उस समय के लोगों की रूह कांप जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने कष्ट सहकर इसका विरोध किया। वह सम्मान के पात्र है। कार्यक्रम के दौरान जिले के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का याद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, भाजपा नेता पीके वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह की गढ़ी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने विचार रखे विधायक ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर 25 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया गया। महेश्वर स्वरूप , छोटेलल्ला सिंह, कुंती देवी, राममनोहर पाण्डेय, गंगा सिंह, ब्रजनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद पाण्डेय, रामसनेही मिश्रा, महिपाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें