राजाओं का गांव है सवायजपुर
हरदोई : सवायजपुर में हरदोई- फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित सवायजपुर गांव राजा रजवाड़ों का क्षेत्र मा ...और पढ़ें

हरदोई : सवायजपुर में हरदोई- फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित सवायजपुर गांव राजा रजवाड़ों का क्षेत्र माना जाता रहा है। जोकि अब किसी कस्बे से कम नहीं रह गया है। तहसील मुख्यालय के साथ ही विधान सभा क्षेत्र का नाम भी गांव के नाम पर है। इस गांव में पुराने जमाने में यहां व्यापार केंद्र स्थापित था और बरसात के चार महीने नाव से पूरा व्यापार होता था।
इस गांव से जुड़े दो मजरे वृंदावन और करणपुरवा है। राजा करण ¨सह नाम से करणपुरवा नाम पड़ा। तहसील आने से गांव का नाम रोशन हो रहा है। गांव निवासी राजा हरिहर बक्स ¨सह चार बार विधायक रहे। ग्रामीण उन्हें अभी भी याद करते हैं।
गांव में है प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय : गांव में एक प्राथमिक, एक जूनियर प्राथमिक विद्यालय है और रानी इंद्र कुमार विद्यालय भी है। इसके अलावा यहां पुलिस चौकी, पोस्ट ऑफिस, विद्युत उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु चिकित्सालय और एक गन्ना कृषक महाविद्यालय भी है। इस गांव में प्राचीन कुआं भी है, गांव में पुरानी परंपरा ¨जदा है। ग्रामीणों को है आज भी है नाज : सवायजपुर गढ़ी एक दूसरे के नाम से जाने जाते हैं। गढ़ी पर गांव वालों को नाज है। राजा हरिहरबक्स ¨सह पर गांव वालों को नाज है। इसके साथ ही पंडित जगन्नाथ प्रसाद शास्त्री व्याकरण के बहुत बड़े विद्वान थे और पंडित छंगे लाल कर्मकांडी विद्वान दूर-दूर तक प्रसिद्ध थे। परशुराम द्वारा रामलीला की स्थापना की गई थी। यहां की रामलीला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
यह हो तो बने बात : गांव में अभी कोतवाली और अग्निशमन केंद्र नहीं बन सका है। कोतवाली न होने से गांव वालों को 13 किमी दूर जाना होता है। वहीं आग जैसी घटना होने पर ग्रामीणों को मदद नहीं मिल पाती है। कोतवाली की स्थापना हो जाए तो बात ही बन जाए। नगर पंचायत हो जाने से विकास और बढ़ेगा। आधारभूत ढांचा : वर्ष 2011 में 5045 आबादी थी। इस समय सात हजार आबादी है और कुल 72 हैंडपंप हैं। पिछले वर्ष आठ हैंडपंप और इस वर्ष तीन हैंडपंपों का ग्राम प्रधान द्वारा रिबोर कराया गया।
मिली सौगात: गांव में विकास हो रहा है। अभी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के रूप में सौगात मिली है। जोकि आधुनिक है। ग्राम प्रधान बोलीं : ग्राम प्रधान किरन ¨सह द्वारा बताया गया कि शौचालय की धनराशि उपलब्ध होते ही शीघ्र इसका निर्माण कराया जाएगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार आवासों में कार्य चल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र बनवाया गया। पुलिस चौकी मार्ग को सीमेंटेड कराया गया और भी अन्य कार्य किए जा रहे हैं। पात्र परिवारों को हर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तैयार रहते हैं।
ग्राम प्रधान के पति पूर्व प्रधान गणेश प्रताप ¨सह पूर्व प्रधान हैं। उनका कहना है कि गांव में विकास कार्य हुए और जो बचे हैं वह उनकी पत्नी किरन ¨सह करवा रही हैं।
विधायक का है गांव : सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप ¨सह कहते हैं कि उन्हें गर्व है कि इस गांव की जमी पर जन्म लिया। विधायक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र का विकास हो रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।