विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में RSS के स्कूल की जमीन पर बवाल! हथियार लेकर पहुंचे लोग, पैमाइश करने गए लेखपाल से की अभद्रता

Published: Mon, 30 Jun 2025 03:30 PM (IST)

हरदोई में आरएसएस द्वारा संचालित एक स्कूल के लिए खरीदी जा रही भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ ...और पढ़ें

भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता,फीता छीनकर फेंका।
भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता,फीता छीनकर फेंका।

जागरण संवाददाता, हरदोई। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल इंटर कालेज के लिए क्रय की जा रही भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से कुछ लोगों ने अभद्रता की,विरोध करने पर फीता छीन कर फेंक दिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है।

शहर के मुहल्ला विष्णुपुरी में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के लिए देहात कोतवाली के ग्राम बहलोली में गिरीश चंद्रा, राजकुमार, अनीता वर्मा की जमीन क्रय की जा रही है।

भूमि क्रय प्रक्रिया के तहत 28 जून को नाप और सीमांकन कराने के लिए पूर्व और वर्तमान लेखपाल को लेकर गए थे। साथ में भाजपा नेता पारुल दीक्षित, संघ के जिला कार्यवाहक संजीव क खरे आदि के साथ गए थे। नाप का काम शुरू कराते ही कंजड़पुरवा का रिषी अपने सहयोगियों के साथ धारदार हथियार से लैस होकर मौके पर आ गया।

लेखपाल के हाथ से फीता छीनकर फेंक दिया। गाली-गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देखकर बिना नाप कराए वापस लौटना पड़ा। प्रधानाचार्य ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।