Hardoi Crime News: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारा था चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई के गोपामऊ कस्बा के निकट सात मई को बाग में नवविवाहिता की हत्या किए जाने का पुलिस ने राजफाश कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने खुद को चाकू मार लिया था।

जागरण संवाददाता, हरदोई। एक महीने पहले शादी हुई थी, शक में सब कुछ मिट गया। गोपामऊ कस्बा के निकट सात मई को बाग में नवविवाहिता की हत्या किए जाने का पुलिस ने राजफाश कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने खुद को चाकू मार लिया था।
गोपामऊ के मुहल्ला बंजारा के लालाराम की शादी हरियावां के ग्राम भदेउरा की बिट्टू के साथ हुई थी। लालाराम के पिता ने आम के बाग की फसल खरीदी थी। सात मई की दोपहर बाग में बिट्टू की हत्या कर दी गई थी। पास मेें ही लालाराम घायलावस्था में मिला था।
पुलिस ने लालाराम को उपचार के लिए लखनऊ भेजा था। एफआईआर दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसके अलावा हालत में सुधार होने पर पुलिस लालाराम से बातचीत भी करने में जुटी थी और कई बातों पर शक होने पर हालात में सुधार हो जाने पर पुलिस ने लालाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया।
लालाराम ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, लालाराम ने बताया कि उसकी पत्नी के अन्य व्यक्ति से संबंध थे। उसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने (लालाराम) ईंट से वार कर पत्नी की हत्या कर दी थी और फिर अपने भी चाकू मार लिए। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।