विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में सेल्समैन से ढाई लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:46 PM (IST)

हरदोई में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब ठेके के सेल्समैन से बिक्री के ढाई से तीन लाख रुपये लूट लिए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरदोई में देशी शराब ठेके के सेल्समैन से लूट।

  2. बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ढाई लाख लूटे।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, हरदोई। जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी। कोतवाली देहात क्षेत्र में रात के अंधेरे में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब ठेके के सेल्समैन को निशाना बनाते हुए बिक्री की रकम से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

वारदात उस समय हुई, जब सेल्समैन दुकान बंद करके साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित के होश उड़ गए।

यह है पूरी घटना

प्राप्त तहरीर के मुताबिक, शहर के आशानगर निवासी राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। यह ठेका सतेन्द्र कुमार सिंह के नाम पर संचालित है।

रविवार, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे राजेश ने ठेका बंद किया और बिक्री का पैसा एक बैग में रखकर कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए रवाना हुआ।पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब ढाई से तीन लाख रुपए थे।

आरोप है कि रात करीब 10:26 बजे जब दोनों पोखरी तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की तरफ पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया और फरार हो गए। अचानक हुई वारदात के बाद राजेश ने सबसे पहले ठेके के मालिक को सूचना दी और उनके साथ कोतवाली देहात पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह को सौंपी है।अब पुलिस के सामने तीन अज्ञात लुटेरों की पहचान करने, उनकी तलाश करने और लूटी गई रकम बरामद करने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में दंपती का बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, SP ने एसओ को किया लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दूध सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।