समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दूध सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सुधा डेयरी के दूध सेंटर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

बुधवार दोपहर फायरिंग के बाद एकत्रित ग्रामीण।
HighLights
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दूध सेंटर पर हुई फायरिंग।
बाइक सवार बदमाशों ने दूध सेंटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश।
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Samastipur Firing Incident: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बईया हरलाल स्थित वार्ड छह में सुधा डेयरी के दूध समिति सह वर्कुलर सेंटर पर बुधवार दोपहर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की।
तीन-चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने सेंटर के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से सेंटर पर मौजूद महिला कर्मियों और अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई।
फायरिंग से मची अफरातफरी
फायरिंग होते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश कुछ देर तक सेंटर के आसपास मौजूद रहे और इसके बाद फायरिंग करते हुए वहां से निकल गए। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
मौके से मिले खोखे
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस और डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।
सीसीटीवी से पहचान की कोशिश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और फायरिंग किस उद्देश्य से की गई।
आवेदन पर होगी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- बेगूसराय बस स्टैंड के पास फायरिंग, कुख्यात को बनाया निशाना; फल दुकानदार भी घायल
