विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय बस स्टैंड के पास फायरिंग, कुख्यात को बनाया निशाना; फल दुकानदार भी घायल

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

बेगूसराय के बस स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें शराब-जुआ के धंधे से जुड़े मनोज पासवान और एक फल विक्रेता अर्जुन साह घायल हो गए।

बेगूसराय बस स्टैंड के पास फायरिंग, कुख्यात को बनाया निशाना; फल दुकानदार भी घायल

बेगूसराय बस स्टैंड के पास फायरिंग, कुख्यात को बनाया निशाना; फल दुकानदार भी घायल

HighLights

  1. बेगूसराय बस स्टैंड के पास बाइक सवारों ने की गोलीबारी।

  2. शराब-जुआ के धंधे से जुड़े मनोज पासवान हुए घायल।

  3. फल विक्रेता अर्जुन साह भी गोली लगने से घायल।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दहशत फैला दी। गोलीबारी में शराब, जुआ का धंधा करने वाले गाछी टोला निवासी मनोज पासवान और दुकान खोल रहे फल विक्रेता अर्जुन साह गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने मनोज पासवान के घर के पास करीब तीन राउंड फायरिंग की।

बस पड़ाव के समीप मनोज पासवान के दिखाई देते ही बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इसी दौरान दुकान खोल रहे फल विक्रेता अर्जुन साह को गोली लग गई।

घायल अर्जुन साह का इलाज कल्पना नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि मनोज पासवान का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच एक बस खलासी के भी घायल होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के स्तर से बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों की तस्वीर भी जारी की गई है।

गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में निगरानी का शिकंजा: 25 हजार घूस लेते असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, खिड़की से फेंकी नोटों की गड्डी