विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardoi News: ऑपरेशन दृष्टि से थर-थर कांप रहे अपराधी, नगर से लेकर गांव के चौबारों तक हो रही निगरानी

By ashish trivediEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 27 Aug 2023 05:44 PM (IST)

Hardoi News अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ऑपरेशन दृष्टि का सहारा ले रही है। जनपद में अब तक ...और पढ़ें

ऑपरेशन दृष्टि से थर-थर कांप रहे अपराधी, नगर से लेकर गांव के चौबारों तक हो रही निगरानी
ऑपरेशन दृष्टि से थर-थर कांप रहे अपराधी, नगर से लेकर गांव के चौबारों तक हो रही निगरानी

जागरण संवाददाता,हरदोई: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस 'ऑपरेशन दृष्टि' का सहारा ले रही है। जनपद में अब तक दुकानों, सार्वजनिक स्थानों पर 4500 कैमरे लगवाए जा चुके हैं, शहर व कस्बों के अलावा अब गांव में भी सीसी कैमरे लगवाने पर जोर दिया जा रहा है।

पुलिस ने सभी कैमरों को थानों के मानचित्र पर भी दर्ज कर रही है। इससे पुलिस को वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

जनपद में 26 थाने हैं। सभी थानों को कैमरे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। साथ ही शहर और कस्बों में सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सीसी कैमरे लगवाने के लिए सहयोग ले रही है।

इसके साथ दुकानों व घरों में लगे सीसी कैमरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस के आंकड़ों में अब तक 4500 सीसी कैमरे चिह्नित हो चुके हैं। कैमरों को सभी थानों के मानचित्र पर भी अंकित किया जा रहा है।

इससे पुलिस को चोरी, लूट, टप्पेबाजी, हत्या जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। एसपी ने राजेश द्विवेदी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सीसी कैमरे लगें, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

प्रधानों से साधा जा रहा संपर्क

एसपी ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक सीसी कैमरों को लगाने के निर्देश हैं। इसके लिए प्रधानों से संपर्क किया जा रहा है। प्रत्येक गांव की गलियों में 10-10 कैमरे लगाने का लक्ष्य है। इससे गावों में छोटी- से छोटी गतिविधियों पर नजर रखेगी जा सकेगी।

कैमरों की मदद से हो रहे राजफाश

एसपी ने बताया कि सीसी कैमरों से अब पुलिस को बड़ी सफलताएं मिल चुकीं हैं। पाली में आरव हत्या कांड का राजफाश सीसी कैमरे की फुटेज से हुआ है। इसके अलावा सुरसा में एक घटना में पुलिस को सफलता मिली है।