Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hardoi News : एआईएमआईएम ने पेट्रोल पंप कर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाली अरीबा खान को किया सम्मानित

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 06:59 PM (IST)

    Revolver Rani कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बुधवार की शाम अरीबा खान सम्मानित किया तो उसी की बाद एआईएमआईएम के सेंट्रल प्रदेश महासचिव कारी मलिक मोहसिन व जिलाध्यक्ष मो. शफी उस्मानी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार की रात को अरीबा के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया।

    Hero Image
    एआईएमआईएम ने रिवाल्वर तानने वाली अरीबा खान को किया सम्मानित

    जागरण संवाददाता, हरदोई : पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने को लेकर सेल्समैन के पिता को धक्का मारने पर सेल्समैन पर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर तान देने वाली अरीबा खान सुर्खियों में हैं। लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग और धमकाने के आरोप में पुलिस ने भले ही अरीबा खान और उनके माता-पिता के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली हो, लेकिन राजनीतिक संगठन अरीबा खान का समर्थन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बुधवार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अरीबा खान को रानी लक्ष्मीबाई का चित्र देकर सम्मानित किया तो एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने भी गुरुवार की देर शाम शाहाबाद में अरीबा खान के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पदाधिकारियों ने अरीबा खान को सैल्यूट किया।

    शाहाबाद के मुहल्ला गिगियानी के एहसान खान का 15 जून की रात में बिलग्राम क्षेत्र के पसनेर गांव के पास कार में सीएनजी डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। एहसान खान के साथ उनकी पत्नी और पुत्री अरीबा खान भी थी। एहसान खान का आरोप था कि सेल्स मैन ने उन्हें धक्का मार दिया था। उसी में उनकी पुत्री गुस्से में कार से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाई थी और पिता को बचाने के लिए उसने सेल्समैन पर तान दी थी।

    सेल्समैन रजनीश का आरोप था कि अरीबा खान ने उसके सीने पर रिवॉल्वर लगाकर कहा था कि इतनी गोली मारूंगी कि घर में पहचाने नहीं जाओगे। रिवॉल्वर तानने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ही पुलिस ने अरीबा खान और उनके माता पिता के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली थी। उसी के बाद यह मामला सुर्खियों में है।

    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बुधवार की शाम अरीबा खान सम्मानित किया तो उसी की बाद एआईएमआईएम के सेंट्रल प्रदेश महासचिव कारी मलिक मोहसिन व जिलाध्यक्ष मो. शफी उस्मानी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार की रात को अरीबा के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अरीबा का पूरा साथ देने का वादा भी किया। इतना ही नहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने अरीबा खान को सैल्यूट कर उसका हौसला भी बढ़ाया।

    comedy show banner
    comedy show banner