Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hardoi Lok Sabha Chunav Result 2024: हरदोई लोकसभा सीट का चुनावी रण, फिर बजा भाजपा का डंका

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 03:46 PM (IST)

    Hardoi lok sabha election Result हरदोई में फिर भाजपा का डंका बजा। हरदोई और मिश्रिख दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर अपनी हैटट्रिक बनाई। हरदोई से जयप्रकाश रावत तो मिश्रिख से अशोक रावत सांसद चुने गए। भाजपा के प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को 486798 मत प्राप्त हुए वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 458942 मत प्राप्त हुए।

    Hero Image
    हरदोई में फिर भाजपा का डंका बजा।

    ड‍िज‍ि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Hardoi lok sabha chunav Result 2024: भगवामय हरदोई में फिर भाजपा का डंका बजा। हरदोई और मिश्रिख दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर अपनी हैटट्रिक बनाई। हरदोई से जयप्रकाश रावत तो मिश्रिख से अशोक रावत सांसद चुने गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों प्रत्याशियों की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मंडी मतगणना स्थल पर पहुंचकर गगनभेदी नारे लगाकर उत्साह दिखाया। सुबह से शुरू हुई मतगणना में हरदोई से जयप्रकाश रावत शुरुआती रुझान में तो पांचों विधानसभा में आगे चले लेकिन धीरे-धीरे रुझान बदलते रहे और आखिर में 34 चक्र की मतगणना पूर्ण होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को 486798 मत प्राप्त हुए, वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 458942 मत प्राप्त हुए।

    भाजपा प्रत्याशी को 27 हजार 856 मतों से विजय घोषित किया गया। बसपा प्रत्याशी को 122180 मत प्राप्त हुए। अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं मिश्रिख लोकसभा सीट की मतगणना में तो सुबह से ही असमंजस की बादल आते जाते रहे। कभी भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत तो कभी सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी आगे होती रहीं। अंत में भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत विजयी घोषित हुए। उन्हेें 475016 मत प्राप्त हुए। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी संगीता राजवंशी को 441610 मत मिले।

    अशोक रावत को 33 हजार 406 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार को एक लाख 11 हजार 945 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई से सांसद चुने गए जयप्रकाश को प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं मिश्रिख संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने अशोक रावत को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

    मिश्रिख लोस की तीनों विधानसभा में लहराया भगवा भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत पर बिलग्राम मल्लावां विधानसभा के साथ ही बालामऊ विधानसभा के मतदाताओं ने भी भरोसा जताया। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से अशोक रावत को 5533 मतों की बढ़त मिली। वहीं, बालामऊ विधानसभा ने उन्हें 6979 मतों से विजयी बनाया। देखा जाए तो हरदोई की मिश्रिख में आने वाली तीनों संडीला, बालामऊ और बिलग्राम-मल्लावां की जनता ने विधायकों की लाज रखी, लेकिन 2019 के चुनाव परिणाम को देखें तो बिलग्राम मल्लावां ने भाजपा प्रत्याशी 24234, बालामऊ में 22828 और संडीला में 20403 मतों से जीत मिली थी। 2019 की जीत के आंकड़ों में
कमी आई।

    हरदोई निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी

    हरदोई लोकसभा क्षेत्र (Hardoi Lok Sabha Chunav) में कुल मतदाताओं की संख्‍या 1807119 है, इनमें महिला मतदाता 825832 हैं, जबक‍ि पुरुष मतदाताओं की संख्‍या 981231 है।

    हरदोई लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

    लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्‍याशी जयप्रकाश ने 568143 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्‍होंने सपा की उषा वर्मा को शि‍कस्‍त दी थी। ऊषा वर्मा को 435669 वोट म‍िले थे।

    विधानसभावार महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या

    विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल मतदाता

    सवायजपुर- 219564 - 199008 - 418583

    शाहाबाद- 192781 - 174980 - 367771

    हरदोई- 221253 - 203504 - 424768

    गोपामऊ- 187641 - 170789 - 358445

    सांडी- 180483 - 163672 - 344163

    कौन हैं जयप्रकाश?

    जय प्रकाश रावत उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उनकी पत्नी का नाम ज्योति प्रकाश है और उनके दो बच्चे हैं। वह राज्यसभा सांसद के साथ ही संसद की रसायन और उर्वरक संबंधी समिति, गैर-सरकारी सदस्‍यों के विधेयकों तथा संकल्‍पों संबंधी समिति, प्राक्‍कलन समिति, सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति के सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं। उनको क्रिकेट, बैडमिंटन में काफी रुचि है।