Fire in UP उत्तर प्रदेश के बिलग्राम में भिक्खापुरवा में आग लगने से 14 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीण झुलस गए और पांच बकरियों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
संवाद सूत्र जागरण, बिलग्राम। Fire in UP: गुरुवार रात भिक्खापुरवा में आग से 14 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। आग बुझाने का प्रयास में दो ग्रामीण झुलस गए। पांच बकरियों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव में अधिकांश लोग झोपड़ियां बना कर रहते हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आग से गांव के दशरथ,सुनील, प्रदीप, प्रमोद, रामप्रसाद, लेखराम, सावित्री, राजेश, केशराम, विंदा, कल्लू, राधेश्याम, रामसिंह, मटरू की झोपड़ियों को जद में ले लिया। लपटें उठती देखकर गांव में भगदड़ मच गई। परिवारों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में केशराम, माताराम गंभीर रूप से झुलस गए। पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- सावधान: महंगा पड़ेगा Ghibli Image से फोटो बनाना, साइबर क्राइम में यूज हो सकता है फेशियल डाटा
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने केशराम की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आग से झोपड़ियों में रखी सारी गृहस्थी जली है। आग कैसे लगी इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सीओ रविप्रकाश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
![]()
आग से झोपड़ी में रखी नकदी-गृहस्थी जली
अरवल के ग्राम दक्षिणपुरवा के रामवृक्ष के बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखे 8000 रुपये, 4 क्विंटल गेहूं, चारपाई सहित गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी।
आग से 36 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों में आक्रोश
शाहाबाद : ग्राम आगमपुर में शुक्रवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग से 40 बीघा फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम दीक्षा जोशी व सीओ अनुज मिश्रा ने समझाकर शांत कराया। ग्राम वासितनगर के रामतीर्थ, राममूर्ति, सदानंद, सदाशिव और सर्वेश का आगमपुर में खेत है।
यह भी पढ़ें- अब Nainital आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ज्यादा एंट्री टैक्स, 120 से बढ़कर चार्ज हो सकता है 500 रुपये
साझेदार से गेहूं की फसल बोआई थी। खेतों में फसल तैयार खड़ी थी। शुक्रवार की दोपहर फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
शाहाबाद से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। काफी देर प्रयास कर आग पर काबू पाया। जब तक पांचों किसानों की करीब 36 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा मौके पर पहुंच गए।
आग लगने से नाराज ग्रामीणों ने शाहाबाद - पाली मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। एसडीएम ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। आग से जिन किसानों की फसलें जलीं हैं। उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।