विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardoi News: टायर की पांच दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Published: Fri, 23 May 2025 06:55 PM (IST)

UP Hardoi Fire | हरदोई के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर टायर की पाँच दुकानों में आग लग गई। राहगीरों की ...और पढ़ें

टायर की पांच दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
टायर की पांच दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

जागरण संवाददाता, हरदोई।   सोल्जर बोर्ड चाैराहे पर गुरुवार कीर रात टायर की पांच दुकानों में आग लग गई। दुकान मालिकों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान मालिकों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किए जाने की बात कही।

सोल्जर बोर्ड चौराहे पर सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यायल की दुकानें हैं। आठ दुकानें सेवानिवृत्त सैनिकों को मिलीं हैं। दुकानों में सेवानिवृत्त सैनिक टायर आदि का व्यापार कर रहे हैं। गुरुवार की रात दुकानों में आग लग गई। उधर से गुजरे राहगीरों ने पलटें उठती देखकर दुकान मालिकों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे दुकान मालिकों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। करीब 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर आ गईं। जब तक आग पांच दुकानों में फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

एक दुकान के मालिक पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। दुकानों के बाहर रखे पुराने टायर जलकर राख हुए हैं। जबकि अंदर दुकानों में कितना नुकसान हुआ है। अभी इसकी जांच करने पर ही कुछ कहा जा सकता है। फायर ब्रिगेड कर्मी अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि समय पर सूचना मिलने के कारण आग पर काबू पा लिया गया। बड़ा नुकसान होने से बच गया।