विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: '2027 तक नहीं, 2047 का भी सपना न देखें अखिलेश...' केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तंज

Published: Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ...और पढ़ें

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ अपमान करते हैं। (तस्वीर जागरण)
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ अपमान करते हैं। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, हरदोई। गांधी भवन मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरदोई का अग्रवाल परिवार से क्या प्यार दुलार स्नेह है, दूध में चीनी से घुले दिखे, नरेश को देश में जाना जाता, पहले 5 को होना था, लेकिन मेरे दिल्ली होने पर 11 कर दी, कार्यकर्ताओं के समागम को हम भी महत्व देते, कार्यकर्ता पहले हैं और डीसीएम बाद में।

कहा कि लगातार सीएम और पीएम रहने का रिकॉर्ड केवल मोदी के नाम, हरदोई वालों ने 24 में कमल खिला दिया। इसके बाद हरियाणा में कांग्रेस शपथ ग्रहण की तैयारी कर रही थी, लेकिन तीसरी बार भाजपा आरूढ़ हुई और महाराष्ट्र में इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अग्रवाल जी सही कह रहे थे कि 17 में हरदोई बची रह गई थी, अब नितिन भी साथ।

हरदोई की धरती से कहता हूं कि 27 के सत्ताधीश के होर्डिंग लगाने वाले अखिलेश 27 नहीं, 47 के बारे में भी नहीं सोचें। हमारी अर्थव्यवस्था पांचवे नंबर की, तीसरी सरकार में तीसरी अर्थव्यवस्था और 47 में विकसित भारत का पीएम का लक्ष्य है।

केशव प्रसाद ने अखिलेश पर साधा निशाना

कहा कि आपका प्रयागराज में स्वागत है। 7 कालिदास मार्ग का दरवाजा कार्यकर्ता के लिए सदा खुला है। अफसरों को भी खुले मंच से कहता हूं कि कार्यकर्ता की कोई नहीं सुने तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करता। नितिन ने कहा कि कार्यकर्ता का अपमान अस्वीकार्य है, यही भाव होना चाहिए। इसी भाव से 17 से अब तक डबल इंजन की सरकार, सपा बसपा की अदला बदली का फैशन था, लेकिन 17 में ऐसा कमल खिला दिया कि क्रम निरंतर है। 

2022 में सपा अहंकार के आकाश पर थी, माफिया भय का माहौल बनाए थे, पर कार्यकर्ता ने अंहकार चकनाचूर कर दिया। 2024 में गुमराह करने की कोशिश की, बाबा साहेब के हम पुजारी, विपक्ष ने सिर्फ अपमान किया, मिल्कीपुर रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे, कहकर जा रहे हैं। दिल्ली में नाते रिश्तेदार हों तो फोन कर पार्टी को वोट देने की पैरवी करना, राष्ट्रीय राजधानी का विकास केंद्र सरकार ही कर सकती।

कहा कि अखिलेश यादव महाकुंभ पर सवाल उठा रहे हैं। अरे आजम की व्यवस्था में दुर्घटना में कितने मरे थे, हम दूसरा आयोजन कर रहे हैं, मजाल किसी को खरोंच आई हो। हमारे पीएम संतों के चरण पखारते, अखिलेश राहुल नहीं कर सकते। मैं, नितिन कार्यकर्ता पहले, जिम्मेदारी आती रहती, ऐसे कमल खिलाते रहें, ताकि लक्ष्मी आती रहे, विकास होता रहे।

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल मर्सिडीज कार ने मारी टक्कर, दो बाइक सवार घायल