Hapur News: हाईवे पर चलती कार में मारपीट करने लगे पति-पत्नी, पुलिस ने सुलझाया मामला
हापुड़ में ततारपुर चौकी के पास गौतमबुद्धनगर के एक दंपती, प्रवीन और रितिका केलकर, का कार में यात्रा के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वे सड़क पर झगड़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चौकी ले जाकर समझाया और उनका विवाद सुलझाया। आपसी सहमति बनने और लिखित समझौता होने के बाद, दंपती खुशी-खुशी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
-1750741095485.webp)
केशव त्यागी, हापुड़। कार में सवार होकर जिला गौतमबुद्धनगर से जा रहे दंपती का थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर चौकी के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सड़क पर दंपती विवाद करने लगे तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने विवाद सुलझाया। विवाद सुलझने के बाद दंपती खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हो गए।
जिला गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-82 का रहने वाले प्रवीन केलकर ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी रितिका केलकर के साथ कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर चौकी के पास पहुंचने पर किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों कार से नीचे उतरकर सड़क पर आ गए और मारपीट करने लगे। विवाद होता देखकर चौकी ततारपुर पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दंपति को चौकी ले आए।
पुलिसकर्मियों ने को दंपती को समझाया। काफी देर समझाने के बाद दंपती के भी विवाद का निपटारा हुआ। इसके गया बाद दंपती ने लिखित समझौता चौकी पर दिया और खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हो गए। थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दंपती के विवाद को चौकी पर सुलझाया गया। जिसके बाद दंपती गंतव्य के लिए रवाना हुए। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।