विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में दर्दनाक घटना, गड्ढे में गिरकर महिला की मौत और परिवार में मचा कोहराम

Published: Wed, 01 Oct 2025 04:06 PM (IST)

हापुड़ के पलवाड़ा गांव में एक दुखद घटना घटी जहां एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 36 ...और पढ़ें

सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिरने से महिला की मौत।
सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिरने से महिला की मौत।

HighLights

  1. पलवाड़ा में सड़क हादसे में महिला की मौत
  2. गड्ढे में बाइक गिरने से हादसा
  3. अस्पताल में महिला को मृत घोषित

संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ के पलवाड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

बहादुरगढ़ के पलवाड़ा गांव की रहने वाला शबाना उम्र करीब 36 वर्ष की शादी बुलंदशहर के जमील के साथ हुई थी। शबाना के एक बेटी भी है। मंगलवार की शाम वह अपने पति जमील के साथ बाइक से अपने मायके पलवाड़ा आ रही थी। जैसे ही वह सलारपुर-पलवाड़ा मार्ग पर पहुंचे तो अचानक सड़क में बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से शबाना असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इससे शबाना का सिर सड़क पर जा लगा और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

शबाना की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। समाचार लिखे जाने तक स्वजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।