Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक डिवाइडर पर चढ़ी बस और तेजी से सड़क पर जा पलटी, हादसा हुआ तो NH-9 पर मची चीख-पुकार; शीशा तोड़ निकाले गए लोग

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 02:06 PM (IST)

    लुधियाना से हरदोई जा रही एक बस मंगलवार देर रात पुराने हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए जिनमें एक के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भयावह था कि रात के वक्त घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर निकालना पड़ा।

    Hero Image
    एनएच-9 पर हुए हादसे में पलटी हुई बस। जागरण

    संवाद सहयोगी, सिंभावली। पंजाब के लुधियाना से करीब 81 यात्रियों को लेकर हरदोई जा रही बस मंगलवार देर रात थाना सिंभावली के सामने पुराने हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

    दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए। एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुलडोजर की मदद से बस को सीधा किया गया।

    स्थानीय अस्पताल से एक घायल को मेरठ के लिए रेफर कर कर दिया गया। बाकी यात्रियों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

    थाना सिंभावली प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि पंजाब के लुधियाना का सत्यराम एक ट्रांसपोर्ट की बस का चालक है। उसकी बस पर लुधियाना का ही अब्दुल क्लीनर है।

    दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और...

    बुधवार देर रात दोनों लुधियाना से बस में करीब 81 यात्रियों को लेकर हरदोई जा रहे थे। एनएच-09(पुराने हाईवे) पर स्थित थाना सिंभावली के सामने पहुंचने पर अचानक चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कारण बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

    रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर। जागरण

    ये लोग हैं घायल

    घायलों में बस का चालक, क्लीनर व जिला रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रायपुर का माजरा का श्योराज, लाली, शरबती, उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के रबड़ी की अंजली, हरदोई के किनौरा कलकाला का दीपक, थाना पिहानी क्षेत्र के पुलासी की अर्चना, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का सूरज, थाना मल्लावां क्षेत्र के लच्छीगढ़ी की ममता, थाना मल्लाहाबाद क्षेत्र के नयागांव की उर्मिला, थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के कलोरा कतराली की कालिंद्री, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का विपिन कुमार व जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के ततियापुर का चुन्नीलाल और अनुराग है।

    श्योराज के पैर की हड्डी टूटने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    होली के त्योहार के चलते घर लौट रहे थे यात्री

    पूछताछ के दौरान यात्रियों ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते हैं। होली के त्योहार के चलते सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे।

    गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान किसी के साथ अनहोनी नहीं हुई। अन्यथा त्योहार की खुशियां गम में बदल जाती।

    उधर, प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने श्योराज को छोड़कर बाकी 80 यात्रियों के लिए बस का प्रबंध कराया। जिसके बाद सभी गंतव्य को रवाना हो गए।

    दुर्घटनाग्रस्त बस। जागरण

    मदद के लिए बढ़े लोगों के कदम

    दुर्घटना देर रात के वक्त हुई। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल गए। पुलिस के साथ लोग घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए।

    बस का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं लोगों ने अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल तक पहुंचा। स्थानीय लोगों के इस सहयोगी की पुलिस ने भी प्रशंसा की है।