Kanwar Yatra 2025: गंगा में डूबा परिवार का इकलौता बेटा, मचा कोहराम; मां का रो-रोकर बुरा हाल
हापुड़ के निशांत त्यागी नामक युवक की हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ जल लेने गया था जब यह हादसा हुआ। निशांत के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। उत्तराखंड पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हरिद्वार से जल लेने गया एक कांवड़िया गंगा के गहरे जल में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, उत्तराखंड पुलिस और परिजन डूबे युवक की तलाश में जुटे हैं।
सिंभावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले संजीव त्यागी ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। उनका छोटा भाई शिव कुमार गौर सिटी फर्स्ट नोएडा में परिवार के साथ रहता है। वह बिल्डर का काम करता है। उनका इकलौता बेटा निशांत त्यागी रविवार की सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक पर हरिद्वार से जल लेने के लिए गया था।
बताया गया कि दोपहर करीब तीन बजे उत्तराखंड पुलिस द्वारा निशांत के गंगा में डूबने की सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
उधर, मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।