Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: हापुड़ के इस गांव तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, लोगों में डर का माहौल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 06:45 PM (IST)

    हापुड़ के अठसैनी गांव में तीन तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तेंदुओं का वीडियो बनाया। एक तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन कर्मचारियों के रवैये से उनमें आक्रोश है। वन विभाग के अनुसार वह बड़ी बिल्ली भी हो सकती है जो तेंदुए जैसी दिखती है।

    Hero Image
    अठसैनी में दिनदहाड़े ग्रामीणों को दिखे तीन तेंदुए

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में अठसैनी गांव के पास जंगल में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। खेतों पर कार्य कर रहे ग्रामीणों ने दो तेंदुओं की वीडियो बना ली, जबकि एक तेंदुआ ईंख के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए पकड़ने की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में समय समय पर तेंदुए दिखाई देने की सूचना एवं वीडियो सामने आती रहती हैं। इसके कारण यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    बृहस्पतिवार को अठसैनी गांव में रहने वाले मोहित उर्फ गफूरा तथा मोहन पाल सहित अन्य लोग चारा काट रहे थे। इस बीच अचानक तेंदुआ निकलकर सामने आ गया। लोगों ने वहां लाठी ड़ंडे हाथों में ले लिए। इस बीच अचानक एक युवक ने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली। अभी लोग कुछ समझ पाते कि बाइक पर आ रहे नफीस के ऊपर दूसरे तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी चीख निकल गई।

    वहीं, चीख सुनकर लोग उस तरफ भागे तो नफीस ने अपने ऊपर तेंदुए के द्वारा हमला करने की बात कही। अभी लोग आपस में चर्चा कर ही रहे थे कि सूरज के खते के पास सड़क पर एक तेंदुआ और दिखाई दिया। वहां कार्य कर रहे लोगों ने उसकी भी वीडियो बना ली। करीब एक किलोमीटर के दायरे में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से हड़कंप मच गया है।

    इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी तो उक्त कर्मचारी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने का ठेका क्या हमने ही ले रखा है। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

    सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है। संभवत बड़ी बिल्ली भी हो सकती है, जो देखने में तेंदुए की तरह लगती है। - करण सिंह, वन क्षेत्राधिकारी