वीरांगना अवंती बाई लोधी का 189 वां जन्मदिवस मनाया
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर नगर के समाजसेवी पंकज लोधी के निवास पर वीरांगना अवंती बाई लोधी
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर :
नगर के समाजसेवी पंकज लोधी के निवास पर वीरांगना अवंती बाई लोधी का 189 वां जन्मदिवस मास्क लगाकर मनाया गया, जिसमें समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी, संजय लोधी, प्रेमचंद लोधी, कुंवरपाल सिंह लोधी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया गया। साथ ही डॉ. नरेश लोधी, विकास लोधी, सूरज लोधी ने पुष्प माला चढ़ाकर हर्ष व्यक्त किया। उमेश लोधी ने बताया कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था। रानी अवंती बाई लोधी ने पति की मृत्यु के उपरांत अंग्रेजों से प्रजा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई। रानी अवंती बाई लोधी ने नारी सम्मान एवं देश के अभिमान के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए 20 मार्च 1858 को वीरगति को प्राप्त हुईं, जो देश के लिए अविस्मरणीय क्षति मानी गई। वहीं, प्रेमचंद लोधी, विकास कुमार लोधी, ओमकार लोधी, राजू लोधी, संदीप लोधी ,संजय लोधी, डॉ. नरेश लोधी, भागमल सिंह लोधी, अमरपाल सिंह लोधी, कन्हैया लाल सिंह लोधी, सूरत सिंह लोधी, सुनील कुमार लोधी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।