हापुड़ के पिलखुवा में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिरा विशाल पेड़, कई इलाकों की बिजली गुल
पिलखुवा के सिखेड़ा रोड पर एक विशाल पेड़ हाईटेंशन बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे 11 हजार वोल्ट की विद्युत ...और पढ़ें
-1795059038002_m.webp)
पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन प्रभावित हो गई और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
HighLights
पिलखुवा में हाईटेंशन बिजली लाइन पर विशाल पेड़ गिरा।
11 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति कई इलाकों में ठप हुई।
विद्युत विभाग ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की।
जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड पर ऋषि स्कूल के पास अचानक एक विशाल पेड़ बिजली की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन प्रभावित हो गई और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ऋषि स्कूल और कल्लू के खेत के नजदीक खड़ा पेड़ अचानक टूटकर बिजली के तारों पर जा गिरा। इसके चलते विद्युत लाइन में खराबी आ गई और आसपास के इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ और तारों को हटाकर लाइन की मरम्मत की। इसके बाद विद्युत आपूर्ति को दोबारा सुचारु कराया गया।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में भड़के किसान: गन्ना भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर CGM और DSO को बनाया बंधक
यह भी पढ़ें- हापुड़ में बाईपास पर थार और स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत, राहगीर ने दिखाई इंसानियत; दो युवक घायल