हापुड़ में भड़के किसान: गन्ना भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर CGM और DSO को बनाया बंधक
हापुड़ में गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। उन्होंने सिंभावली शुगर मिल ...और पढ़ें

HighLights
हापुड़ में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट में सीजीएम और डीएसओ को बंधक बनाया गया।
किसानों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त किया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने पर बुधवार को किसानों का धैर्य भी जवाब दे गया। सिंभावली शुगर मिल को लेकर किसान समाधान दिवस में जमकर हंगामा हुआ।
भुगतान की मांग पर अड़े किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई तो डीएसओ, सीजीएम और एडीएम से तीखी नोकझोंक हुई।
24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
गुस्साए किसानों ने कलक्ट्रेट सभागार के गेट बंद कर सीजीएम और डीएसओ को बंधक बना लिया और सभागार में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।
बकाया भुगतान पर ठोस निर्णय होने तक क्रय केंद्रों पर ताला लगाने के एलान ने प्रशासन के सामने नया संकट खड़ा कर दिया। एडीएम के आश्वासन पर किसान संगठनों ने 24 घंटे का समय दिया है। तब तक क्रय केंद्रों पर गन्ना नहीं लिया जाएगा।