हापुड़ में बाईपास पर थार और स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत, राहगीर ने दिखाई इंसानियत; दो युवक घायल
हापुड़ के सिंभावली में बक्सर बाईपास पर मंगलवार देर रात ओवरटेक के दौरान थार और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो ...और पढ़ें

बक्सर गांव के सामने बाईपास पर मंगलवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान थार और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। जागरण
HighLights
सिंभावली बाईपास पर थार-स्विफ्ट भिड़ंत, दो युवक मामूली घायल हुए।
ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
राहगीर ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने यातायात सुचारु किया।
जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के सामने बाईपास पर मंगलवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान थार और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों को मामूली चोटें आईं। थार में सवार लोगों को राहगीर ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया की मंगलवार की देर रात पुलिस को हादसे की सूचना मिली। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि काले रंग की थार गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बक्सर कैंटीन के पास थार चालक ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान थार और स्विफ्ट की भिड़ंत हो गई । स्विफ्ट में रिहान पुत्र गफ्फार और अनस पुत्र सलीम निवासी इस्लामनगर कॉलोनी, थाना कोतवाली घंटाघर, गाजियाबाद सवार थे। थार में सवार घायलों को राहगीर अनुज चौधरी पुत्र उदयवीर रावत निवासी गांव भटोना, थाना गुलावठी, बुलंदशहर ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस घायलों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी ने टीम के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाकर हापुड़ के युवा को पहुंचाया रूस, 10 लाख ठगे; 40 लाख के एजुकेशन लोन में उलझाया
यह भी पढ़ें- हापुड़ में सपा के सभी संगठन भंग, गढ़मुक्तेश्वर सीट पर दावेदारी और मारपीट विवाद के बाद लिया गया फैसला