हापुड़ के पिलखुवा में सोता रहा परिवार, नीचे चोरों ने उड़ाए जेवर और 30 हजार रुपये; सुबह खुला राज
हापुड़ के पिलखुवा में कृष्णगंज मोहल्ले में एक घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकदी चुरा ली। घटना के समय परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, सुबह नीचे आने पर चोरी का पता चला।
-1794313442453-1795420103327-1795420109915_m.webp)
देर रात चोरों ने मकान के निचले कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पिलखुवा के कृष्णगंज में घर से जेवर और नकदी चोरी।
चोरों ने 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने उड़ाए।
परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, सुबह चोरी का पता चला।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णगंज मोहल्ले में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी रिश्तेदारी में हुई मौत के चलते पंजाब गई हुई थी। सुबह नीचे आने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
निचले कमरे का ताला तोड़ा
जानकारी के अनुसार, कृष्णगंज निवासी विजय कुमार पुत्र भीम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला और दो बेटे रुद्र 15 व तनिष्क 10 हैं। बताया गया कि पत्नी रिश्तेदारी में हुई मौत के चलते पंजाब गई हुई थी।
देर रात चोरों ने मकान के निचले कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद वहां रखे सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, गले की सोने की हंसली, चांदी की पाजेब, कानों के कुंडल और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
सुबह नीचे के कमरे का नजारा देख उड़े होश
पीड़ित रात में ऊपर के कमरे में सो रहा था। सुबह जब वह नीचे आया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। सामान की जांच करने पर जेवर और नकदी गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।