विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जरा देखिए हापुड़ में कितने बुलंद हो चुके चोरों के हौसले! दे गए 25 लाख की वारदात को अंजाम, धूल फांकती रह गई पुलिस

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:28 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 06:11 AM (IST)

हापुड़ के सिंभावली में एक बंद मकान से चोरों ने 25 लाख के आभूषण और 30 हजार नकद चुरा लिए। सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है।

हापुड़ के सिंभावली में 25 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद फिर भी पुलिस बेखबर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ के सिंभावली में 25 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद फिर भी पुलिस बेखबर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सिंभावली के राजपुर मढ़ैया गांव में बंद घर में चोरी हुई।

  2. चोरों ने 25 लाख के आभूषण और 30 हजार नकद चुराए।

  3. सीसीटीवी में कैद होने पर भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई।

धर्मपाल आर्या, सिंभावली। हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के राजपुर मढ़ैया गांव में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।

चोर घर से करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लग पा रही है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के राजपुर मढ़ैया गांव के नरेंद्र शर्मा के दो बेटे नवीन और पंकज विवाहित हैं। उनके बड़े बेटे नवीन की नौकरी नीदरलैंड में लगी है। उसे विदेश रवाना करने के लिए परिवार के सदस्य और दोनों विवाहित बेटियों सहित अन्य रिश्तेदार घर आए हुए थे।

वापस लौटते ही घर का सामान मिला बिखरा..

शुक्रवार देर शाम परिवार के लोग नवीन को विदा करने के लिए एयरपोर्ट चले गए। इस दौरान मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरों में रखी अलमारियों को खंगाल डाला।

शनिवार सुबह परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों की जांच करने पर सोने के दो गले के सेट, चार चूड़ियां, आठ अंगूठियां, चार सोने की चेन, मंगलसूत्र, एक कड़ा और तीन जोड़ी कानों के झुमके गायब मिले।

प्रकरण की जांच जारी..

इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुए और अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए। इससे पहले 16 नवंबर को हरोड़ा गांव में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: उज्जैन के खड़े हनुमान की मूर्ति की दिल्ली से आई टीम ने की तकनीकी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।