यूपी का पिलखुवा शहर अब चीन को देगा जोरदार झटका, बना रहा सबसे सस्ता सामान
लगभग डेढ़ साल पहले तक इंडिया के बाजार में थ्रीडी चादर केवल चीन निर्मित हुआ करती थी। मगर अब ऐसा नहीं है और यह चीन से भी ज्यादा सस्ता और बढ़िया मिल रहा है।
पिलखुवा, हापुड़ [संजीव वर्मा]। कोरोना संकट काल में चीन की कायरता पूर्ण हरकत के बाद प्रत्येक हिन्दुस्तानी के मन में चीन को सबक सिखाने की हैं। भारत के जाबाज सैनिक बाॅर्डर पर जवाब दे रहे हैं। वहीं चीन को आर्थिक रूप से भी कमजोर करने के लिए देशवासी जुटे हैं। इसी क्रम में हैंडलूम नगरी पिलखुवा के हुनरमंदों ने बैडशीट कारोबार चीन को मात देने की ठान ली है। पानीपत के बाद उत्तर प्रदेश में भी थ्रीडी चादर तैयार करने का कारखाना शुरू हो गया है। लगभग डेढ़ साल पहले तक इंडिया के बाजार में थ्रीडी चादर केवल चीन निर्मित हुआ करती थी। सस्ती होने के कारण ग्राहकों की पहली पसंद यह चादर बन गई थी। लेकिन, अब लोगों को स्वदेशी चादर ही चीन निर्मित चादर के दाम में मिलेगी।
चीन को सबक सिखाने की तैयारी
किसी देश को सबक सिखाने के लिए जरूरी है कि उसकी अर्थव्यवस्था कमजोर कर दी जाए। चीन की लगातार कायरतापूर्ण हरकतों के चलते चहुओर चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि थ्रीडी चादर निर्मित करने में चीन की बादशाहत थी। चीन को बैडशीट कारोबार में सबक सिखाने के लिए हैंडलूम नगरी के उद्यमियों ने हुनरमंदों के जरिए प्लानिंग तैयार कर ली है।
कारखाना टेक्सटाइल सिटी में स्थापित
हैंडलूम नगरी में थ्रीडी चादर करने का कारखाना टेक्सटाइल सिटी में स्थापित हो गया है। कारखाना स्वामी अशोक सिंघल ने बताया कि उत्तर-प्रदेश में थ्रीडी चादर तैयार करने वाला यह पहला कारखाना है। यह कारखाना लगभग आठ-नौ माह पहले स्थापित किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उत्पादन शुरू नहीं हो सका था। अनलॉक होने के बाद उत्पादन शुरू हो गया है। जल्द ही पिलखुवा निर्मित थ्रीडी चादर मार्केट में होगी। कारखाना स्वामी का है कि चीन निर्मित डबल बेड की चादर मार्केट में 125 रुपये की है। जबकि उससे बेहतर क्वालिटी और नए डिजाइन के साथ स्वदेशी थ्रीडी चादर 95 से 100 रुपये की हैं।
चीन से बेहतर है स्वदेशी
चीन निर्मित थ्रीडी चादर के मुकाबले स्वदेशी चादर में बेहतर केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इससे शरीर पर एलर्जी की शिकायत नहीं होती है। कारखाने में निर्मित थ्रीडी चादर सस्ती और बेहतर क्वालिटी की तैयार की जा रही है।
अशोक सिंघल, स्वामी, थ्रीडी चादर कारखाना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।