Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, कांवड़ यात्रा की वजह से मालामाल हुआ NCRTC

    Namo Bharat Train नमो भारत ट्रेन ने मंगलवार को फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आज इस ट्रेन में 27 यात्रियों ने सफर किया है। हालांकि कांवड़ यात्रा की वजह से यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। वैसे रोजाना इस ट्रेन में करीब 13 हजार लोग सफर करते हैं। पढ़िए आखिर यह ट्रेन मेरठ से दिल्ली तक कब चलेगी?

    By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:29 PM (IST)
    Hero Image
    नमो भारत ट्रेन ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Namo Bharat Train कांवड़ यात्रा Kanwar Yatra 2024 के कारण गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू होने के कारण लोगों को सड़क मार्ग से आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में नमो भारत ट्रेन में सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 27 हजार से अधिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया है। इससे पहले शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 24 हजार यात्रियों ने सफर किया था।

    देश के पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन वर्तमान में साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ के बीच किया जा रहा है।

    गाजियाबाद में रहने वाले हजारों लोग रोजाना नौकरी के लिए नोएडा, दिल्ली और हरियाणा तक आवागमन करते हैं। नमो भारत ट्रेन के गाजियाबाद स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर मेट्रो स्टेशन है, जिससे मोदीनगर से नमो भारत ट्रेन में सफर कर गाजियाबाद आने वाले यात्री मेट्रो में सवार होकर दिल्ली सहित अन्य अन्य स्थानों पर आवागमन कर सकते हैं।

    अब तक इस ट्रेन में 20 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

    बताया गया कि अक्टूबर 2023 में ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए साहिबाबाद से दुहाई तक शुरू हुआ था, जिसे बाद में मोदीनगर नार्थ तक विस्तार दिया गया। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले नमो भारत ट्रेन में औसतन रोजाना 13 हजार यात्री सफर करते थे, लेकिन अब संख्या बढ़ी है। अब तक इस ट्रेन में 20.25 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है।

    हर 15 मिनट में यात्रियों के लिए ट्रेन उपलब्ध

    एनसीआरटीसी द्वारा मोदीनगर नार्थ से साहिबाबाद के बीच चलाई जा रही नमो भारत ट्रेन प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध है। रोजाना सुबह छह बजे से रात दस बजे के बीच ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए किया जाता है। जल्द ही यह ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक यात्रियों के लिए चलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हावड़ा-मुंबई मेल कैसे मालगाड़ी से टकराई, सुबह 3.45 बजे पोल नंबर 299/3 के पास आखिर क्या हुआ?

    बता दें कि जून 2025 तक यात्रियों के लिए ट्रेन का परिचालन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के पूरे 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: 'धरती और मकान सब हिल रहा है, मदद करो', जब मलबे में दबे बेबस लोगों ने लगाई गुहार