हापुड़: महामाई रोड पर अनियंत्रित होकर 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरा दवाइयों से भरा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
हापुड़ के महामाई रोड पर देर रात दवाइयों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं।

सांकेतिक तस्वीर (AI-Image)
HighLights
महामाई रोड पर दवाइयों से भरा ट्रक पलटा।
आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरा अनियंत्रित ट्रक।
चालक सुरक्षित, दवाइयां बिखरीं, बचाव कार्य जारी।
जागरण संवाददाता, हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर)। नगर के महामाई रोड पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दवाइयों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में पलट गया।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक नगर के मोहल्ला चटाई वाला निवासी अरविंद कुमार का है, जो दवाइयां लेकर गजरौला की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक महामाई रोड से अल्लाबक्शपुर की तरफ बढ़ा, तभी अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई
हादसे के दौरान ट्रक में रखे दवाइयों के कार्टून सड़क पर बिखर गए। हादसे को देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक और उसमें लदी दवाइयों को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली रोड पर CNG मास्टर वर्कशॉप में लगी आग से हड़कंप, आग की लपटों ने डराया; धुआं आसमान में छाया
यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोडर और कैंटर की भिड़ंत, घंटे भर फंसे रहे लोग; मची चीख-पुकार