हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोडर और कैंटर की भिड़ंत, घंटे भर फंसे रहे लोग; मची चीख-पुकार
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर उपेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां छोटा हाथी और कैंटर की ...और पढ़ें

टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा हाथी गाड़ी के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गए। जागरण
HighLights
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ।
छोटा हाथी और कैंटर की टक्कर में दो लोग फंसे।
पुलिस और दमकल ने एक घंटे में घायलों को बचाया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक छोटा हाथी गाड़ी (लोडर) और कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा हाथी गाड़ी के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गए।
घंटे भर गूंजती रही चीख-पुकार
हादसे के बाद गाड़ी के केबिन में फंसे दोनों लोग दर्द से कराहते हुए चीखते-चिल्लाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कटर और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सकुशल बाहर निकाला।
अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
रेस्क्यू के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।