विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ पुलिस की जनचौपाल: साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:43 AM (IST)

हापुड़ के हिमायूंपुर गांव में पुलिस ने जनचौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

हापुड़ पुलिस की जनचौपाल ( फोटो स्रोत : जागरण )

हापुड़ पुलिस की जनचौपाल ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. हापुड़ पुलिस ने हिमायूंपुर में जनचौपाल का आयोजन किया।

  2. साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों पर जागरूक किया।

  3. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की तत्काल अपील की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव हिमायूंपुर स्थित सचिवालय में जनचौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस ने उन्हें अपराधों से बचाव के तरीके बताए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

वाहन चलाते समय बरते सावधानी

थाना प्रभारी अतुल चौहान ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।

वहीं, साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के उपाय भी बताए गए।

पुलिस ने किया कानून व्यवस्था बनाने का आह्वान

इसके बाद पुलिस टीम ने रजिस्टर नंबर आठ में दर्ज चोरी, लूट और डकैती जैसे अपराधों से संबंधित अपराधियों का सत्यापन किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना रहा।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अवैध शराब की बिक्री, कच्ची शराब बनाने या बेचने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की।

उन्होंने आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून का पालन करने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के कैथल में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर टोका तो DSP के ड्राइवर पर चढ़ाई कार, बोनट पर लटकाकर 200 मीटर तक घसीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।