हापुड़ में विद्युत पोल लगाते समय मजदूर को लगा करंट, दर्दनाक मौत
मसूरी थाना क्षेत्र के डबारसी गांव में विद्युत पोल लगाते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

हापुड़ में विद्युत पोल लगाते समय मजदूर को लगा करंट (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
डबारसी गांव में विद्युत पोल लगाते समय हादसा।
करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर मदन की मौत।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, ठाकुर डीपी आर्या। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव डबारसी में रविवार शाम विद्युत पोल लगाने के दौरान हादसा हो गया।
करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे तत्काल रामा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस तरह लगा करंट
जानकारी के अनुसार, मृतक 25 वर्षीय मदन संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का रहने वाला था। वह यहां मजदूरी करता था।
मसूरी से डबारसी तक नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए पोल लगाए जा रहे थे। इसी दौरान पोल सीधा करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। रविवार देर शाम अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली।
आवश्यक कार्रवाई की जा रही
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि संबंधित थाना मसूरी को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: SP के आदेश पर आधी रात को छापामारी, 32 डंपर, पोकलेन और लोडर पकड़े गए