बिजनौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: SP के आदेश पर आधी रात को छापामारी, 32 डंपर, पोकलेन और लोडर पकड़े गए
बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र में खो नदी पर अवैध खनन का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने आधी रात को छापेमारी कर आठ डंपर, एक पोकलेन मशीन और लोडर जब्त किए।

अवैध खनन के दौरान पकड़े गए डंपर। (सौजन्य- पुलिस)
HighLights
बिजनौर में खो नदी पर अवैध खनन का खुलासा।
पुलिस ने आधी रात को की बड़ी छापेमारी कार्रवाई।
आठ भरे डंपर, पोकलेन मशीन, लोडर जब्त और सीज।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। बढ़ापुर क्षेत्र में खो नदी पर खोबड़ा गांव के पास खनन के पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा गया है।
शनिवार रात दो बजे तीन थानों की पुलिस ने अवैध खनन के प्वाइंट पर छापामारी की। इस दौरान वहां हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस आठ खनन सामग्री से भरे डंपर, एक पोकलेन मशीन और लोडर पकड़ कर थाने ले गई।
24 खाली डंपर पकड़े गए। उक्त डंपर अवैध खनन में लगे हुए थे। खनन अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम ने सामग्री से भरे आठ डंपर समेत दस वाहनों को सीज कर दिया है। उधर, खाली डंपरों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
क्षेत्र के गांव खोबड़ा के पास खो नदी पर खनन का पट्टा पंजीकृत हैं। शनिवार रात एसपी केके बिश्नोई को सूचना मिली कि पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।
एसपी के आदेश पर तीन नगीना सर्किल की तीन थानों की पुलिस ने खोबड़ा के पास अवैध खनन पर छापामारी की। फोर्स देखकर वहां हलचल मच गई।
चालक खनन में लगे वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। मौके पर हलचल मच गई। पुलिस ने अवैध खनन वाले स्थन से खनन सामग्री से लदे आठ डंपर, एक पोकलेन और एक लोडर को कब्जे में ले लिया। उन्हें थाने लाकर खड़ा दिया।
24 खाली डंपर मिले
दूसरी ओर खनन सामग्री ढोने में लगे 24 खाली डंपर भी मौके पर खड़े मिले। इन डंपरों के चालक छोड़कर भाग चुके थे। वहां पर खड़े डंपरों की निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई।
खनन प्वाइंट पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया। प्रशासन, राजस्व और खनन विभाग को सूचना दी गई। रविवार को जिला खनन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार और राजस्व की टीम गांव खोबड़ा स्थित खो नदी पहुंचे और मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके बाद जिला खनन अधिकारी ने खनन सामग्री से लदे आठ डंपर, एक पाेकलेन और एक लोडर को सीज कर दिया है। वहीं 24 खाली डंपर के खिलाफ रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। उक्त डंपर भी अवैध खनन में लगे थे।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत खनन स्थल से बाहर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। खेत मालिक को बुलाया गया है। अग्रिम कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें- 'चिकन पार्टी' के बाद अब उल्लू के बच्चे करेंगे चूहों का 'शिकार', बिजनौर के वन विभाग ने देहरादून से ऑर्डर देकर मंगाया
अवैध खनन की सूचना मिली थी। संबधित थानों को जांच के लिए भेजा गया था। मौके पर बड़ी पैमाने पर अवैध खनन मिला है। वाहनों को पकड़कर संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया। नियमानुसार कार्रवाई चल रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।