हापुड़ में दिल्ली रोड पर CNG मास्टर वर्कशॉप में लगी आग से हड़कंप, आग की लपटों ने डराया; धुआं आसमान में छाया
हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एक सीएनजी मास्टर वर्कशॉप और लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके ...और पढ़ें

आग की लपटों को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी।
HighLights
हापुड़ दिल्ली रोड पर सीएनजी वर्कशॉप और गोदाम में आग।
लकड़ी और ज्वलनशील सामग्री से आग ने लिया विकराल रूप।
दमकल विभाग आग बुझाने और कारणों की जांच में जुटा।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी मास्टर वर्कशॉप और गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान में छा गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
गोदाम में होता था लकड़ी पर डिजाइनिंग का काम
मिली जानकारी के अनुसार, जिस परिसर में आग लगी वहां लकड़ी के सामान पर डिजाइनिंग का काम किया जाता था। लकड़ी और ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसओ अरशद खान के नेतृत्व में दमकल विभाग के जवान और तीन फायर टेंडर आग बुझाने के काम में जुट गए। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की प्राथमिकता पहले आग को पूरी तरह बुझाना और आसपास की दुकानों व इमारतों को इसकी चपेट में आने से बचाना है। विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।