विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur Crime: तलाकशुदा महिला से पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा मौलवी, Video बनाकर ऐंठता रहा पैसे

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 06 Sep 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

Hapur यूपी के हापुड़ में जिन्न का साया बताकर झाड़-फूंक करने का झांसा देकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव ...और पढ़ें

Hapur Latest News: तलाकशुदा महिला पर मौलवी की गंदी नजर
Hapur Latest News: तलाकशुदा महिला पर मौलवी की गंदी नजर

HighLights

  1. झाड़-फूंक करने का झांसा देकर मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म
  2. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एक गांव की महिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हापुड़, जागरण संवाददाता। जिन्न का साया बताकर झाड़-फूंक करने का झांसा देकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला से मौलवी ने दुष्कर्म किया।

कृत्य को अंजाम देने के लिए आरोपित ने नशीले पदार्थ के जरिए पीड़िता को बेहोश कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर महिला व उसके चार वर्षीय पुत्र को मौत के घाट उतारने की धमकी दी।

पांच साल तक दिया हैवानियत को अंजाम

पिछले पांच साल में आरोपित ने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। आरोपित से परेशान महिला ने अब थाने में तहरीर दी है। पुलिस में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह चार वर्षीय पुत्र के साथ मायके में ही रहती है। उसके पड़ोस में 65 वर्षीय तांत्रिक रहता है, जो झाड़-फूंक करता है। कुछ समय पहले उसने पीड़िता को बताया कि उसके सिर पर किसी जिन्न का साया है।

बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म

झाड़-फूंक के जरिए वह जिन्न के साये को खत्म कर सकता है। करीब पांच माह पूर्व झाड़-फूंक करने का झांसा देकर आरोपित ने उसे नशीले पदार्थ के जरिए बेहोश कर दिया।

बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मोबाइल से आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। होश में आने पर महिला ने शिकायत की तो आरोपित ने उसकी व उसके पुत्र की हत्या करने की धमकी दी।

ऐंठें लाखों रुपए...

वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित पिछले पांच माह से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपित ने सादे कागज पर महिला से हस्ताक्षर भी करवाए हैं। ब्लैकमेल कर आरोपित पीड़िता के परिवार से आठ लाख रुपये भी ऐंठ चुका है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।