विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा पर चंद मिनट का सफर घंटों में बदला, गढ़मुक्तेश्वर मेले से लौटते श्रद्धालु जाम में फंसे

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:19 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटते श्रद्धालुओं को गढ़मुक्तेश्वर में भारी जाम का सामना करना पड़ा। लाखों भक्त घंटों फंसे रहे, जिससे चंद मिनटों का सफर घंटों में बदल गया।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटते श्रद्धालुओं को भारी जाम।

  2. चंद मिनटों का सफर घंटों में बदला, लाखों फंसे।

  3. पुलिस व्यवस्था चरमराई, वाहनों की रफ्तार कछुआ गति।

जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। कार्तिक पूर्णिमा मेले में पिछले दो सप्ताह से आ रहे श्रद्धालुओं की वापसी एक साथ शुरू हुई तो पुलिस की समस्त व्यवस्था धड़ाम हो गई। चतुर्दशी की दोपहर बाद थमी वाहनों की रफ्तार सोमवार की दोपहर तक भी गति नहीं पकड़ पाई थी। इसके कारण चंद मिनटों का सफर श्रद्धालुओं के लिए घंटों में तब्दील हो गया।

लठीरा वाले रास्ते का रूख कर दिया

गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दस दिनों के अंदर सोमवार तक करीब 40 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। वह शिविर लगाकर मेले में धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे।

चतुर्दशी की सुबह से मेले में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हो गया। इस तरह मेले में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

चतुर्दशी की दोपहर से मेले को जाने वाले मुख्य नक्का कुआं मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो अचानक श्रद्धालुओं ने मीरा रेती से शेरा कृष्णा वाली मंढैया तथा चक लठीरा वाले रास्ते का रूख कर दिया।

मेला मार्ग पर हालात बिगड़ने लगे

इसके बाद कुछ ही घंटों में यहां भी जाम लग गया। दोनों मार्गो पर वाहनों के आमने सामने आने के कारण जाम ने भयंकर रूप ले लिया। इसके बाद वाहन कछुआ गति से रेंगने लगे। लाखों श्रद्धालु जाम में फस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बीच रविवार की मध्य रात्रि के बाद से श्रद्धालु मेले से वापस हुए तो स्थिति और बिगड़ती चली गई। भारी संख्या में भैंसा बुग्गी, बैल बुग्गी, ट्रैक्टर, कैंटर, कार सहित अन्य वाहनों के एक साथ सड़क पर आने से मेला मार्ग पर हालात बिगड़ने लगे।

कछुये की रफ्तार से चल रहा ट्रैफिक

हालांकि, पुलिस ने नक्का कुआं मार्ग के रास्ते को आवागमन के लिए वाहनों को कतार बद्व करा दिया। इसके बाद मेले की तरफ जाने वाले वाहन तो आसानी से मेले में पहुंचते रहे, लेकिन मेले से आने वाले वाहन गति नहीं पकड़ सके।

इससे चंद मिनटों की दूरी तय करने में लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक भी वाहन कछुआ गति से चल रहे थे। वहीं पुलिस वाहनों को कतारबद्ध रूप से निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान, हापुड़-आनंद विहार रूट पर चलेंगी 12 ई-बसें; हर 20 मिनट में मिलेगी सेवा

यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर तक दौड़ेगी शटल पैसेंजर, हापुड़ में 5 मिनट का होगा ठहराव; मेला स्पेशल ट्रेन का भी विस्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।