विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान, हापुड़-आनंद विहार रूट पर चलेंगी 12 ई-बसें; हर 20 मिनट में मिलेगी सेवा

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:52 AM (GMT+05:30)

हापुड़ से आनंद विहार ISBT के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे दिल्ली-गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

हापुड़ में एसी बसों का संचालन शुरू होने वाला है। फोटो: आर्काइव

हापुड़ में एसी बसों का संचालन शुरू होने वाला है। फोटो: आर्काइव

संवाद सहयोगी, हापुड़। दिल्ली और गाजियाबाद तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की राह अब कुछ आसान हो गई है। सड़क पर खड़े होकर बसों का घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हापुड़ से आनंद विहार आइएसबीटी के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है।

नई व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रिक बसें हापुड़ से निजामपुर, पिलखुवा, डासना, गाजियाबाद और मोहन नगर होकर आनंद विहार आइएसबीटी तक पहुंचेंगी। वापसी में भी बसें इसी रास्ते से होकर हापुड़ आएंगी। निर्धारित समय अंतराल पर बसों का संचालन होने से यात्रियों को अगली बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगी सेवा

बस सेवा सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजकर 30 मिनट तक उपलब्ध रहेगी। इस सेवा का सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलेगा जो, प्रतिदिन नौकरी के सिलसिले में दिल्ली और गाजियाबाद जाते हैं। इसके अलावा स्कूल-कालेज जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और अन्य कामकाज के लिए दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हापुड़ से आनंद विहार आइएसबीटी के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। प्रत्येक 20 मिनट में दोनों दिशाओं में बस उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- NH-9 पर बिखरी शराब की बोतलें, हापुड़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक; ड्राइवर हुआ घायल

यह भी पढ़ें- हापुड़ में गढ़ रोड पर मामा के साथ बाइक पर जा रहा था 22 साल का युवक, पीछे से आई बस ने मार दी ठोकर; मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।