विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में गढ़ रोड पर मामा के साथ बाइक पर जा रहा था 22 साल का युवक, पीछे से आई बस ने मार दी ठोकर; मौत

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:12 PM (IST)

हापुड़ के गढ़ रोड पर बस की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा धर्मेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गढ़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर उमड़ी भीड़। जागरण

गढ़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर उमड़ी भीड़। जागरण

HighLights

  1. गढ़ रोड पर बस-बाइक की भीषण टक्कर।

  2. 22 वर्षीय नवदीप की मौके पर ही मौत।

  3. मामा धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में।

जागरण संवाददाता, हापुड़। गढ़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके मामा घायल हो गए। दयाल रीजेंसी के सामने पीछे से आई बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हुई

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र शिवचरण सोमवार को अपने 22 वर्षीय भांजे नवदीप पुत्र नवराज निवासी छावनी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हापुड़ की ओर जा रहे थे।

दोनों गढ़ रोड पर दयाल रीजेंसी के सामने पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों सवार घायल हो गए।

लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नवदीप को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे धर्मेंद्र घायल हो गए। अचानक हुई दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

गांव और परिचितों में भी शोक का माहौल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। वहीं, नवदीप के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कम उम्र में नवदीप की मौत से गांव और परिचितों में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के पिलखुवा में सोता रहा परिवार, नीचे चोरों ने उड़ाए जेवर और 30 हजार रुपये; सुबह खुला राज

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पांटून पुल ने भरे 84 साल पुराने जख्म, अब श्रद्धालु एक साथ कर रहे गढ़ गंगा और तिगरी धाम के दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।