विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NH-9 पर बिखरी शराब की बोतलें, हापुड़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक; ड्राइवर हुआ घायल

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:12 PM (IST)

हापुड़ के बाबूगढ़ में NH-9 पर शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया।

शराब का ट्रक पलटने की जांच करती पुलिस और आबकारी विभाग की टीम। जागरण

शराब का ट्रक पलटने की जांच करती पुलिस और आबकारी विभाग की टीम। जागरण

HighLights

  1. शराब से भरा ट्रक NH-9 पर अनियंत्रित होकर पलटा।

  2. हादसे में चालक घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

  3. हाईवे पर बिखरी शराब की पेटियां हटाई गईं, यातायात सुचारु।

जागरण संवाददाता, बाबूगढ़ (हापुड़)। हापुड़ के थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर शिवा ढाबे के पास शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी शराब की पेटियां हाईवे और डिवाइडर पर बिखर गईं। दुर्घटना में चालक घायल हो गया और केबिन में फंस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एनएच-9 की टीम की मदद से यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई।

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

पुलिस के अनुसार, शराब से भरा ट्रक गाजियाबाद के मोहन नगर से देवरिया जा रहा था। बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर पलट गया।

इससे शराब की पेटियां सड़क और डिवाइडर पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक युधवीर निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद केबिन में फंस गया था। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

इसके बाद एनएच-9 की टीम के साथ मिलकर सड़क पर बिखरी शराब की पेटियों को हटवाया गया और यातायात सुचारू कराया गया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। मामले की जांच की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।