गढ़मुक्तेश्वर तक दौड़ेगी शटल पैसेंजर, हापुड़ में 5 मिनट का होगा ठहराव; मेला स्पेशल ट्रेन का भी विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन सुविधाएं दी हैं। तिलकब्रिज-बुलंदशहर शटल को गढ़मुक्तेश्वर तक बढ़ाया गया है और गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच भी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
-1795435076613_m.webp)
शटल पैसेंजर ट्रेन। फाइल फोटो - सोशल मीडिया
HighLights
तिलकब्रिज-बुलंदशहर शटल गढ़मुक्तेश्वर तक विस्तारित की जाएगी।
गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच एक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का पांच मिनट ठहराव होगा।
संवाद सहयोगी, हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त रेल सुविधा देने का निर्णय लिया है।
तिलकब्रिज-बुलंदशहर के बीच संचालित होने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से गढ़मुक्तेश्वर तक विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
रेलवे अधिकारी ने क्या बताया?
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि तिलक ब्रिज से बुलंदशहर जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन 23 नवंबर को बुलंदशहर तक न जाकर गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी।
हापुड़ में रहेगा 5 मिनट का ठहराव
यह ट्रेन रात आठ बजकर 43 मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद बाबूगढ़ के लिए रवाना होगी।
उधर, 24 नवंबर को वापसी में यही ट्रेन सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन से तिलक ब्रिज के लिए रवाना होगी और सुबह छह बजकर 35 मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मेले के बाद ट्रेन अपने नियमित रूट पर ही संचालित होगी।