विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur News: ससुराल से घर लौटे फौजी ने घर का हाल देखा तो उड़ गए होश, बोला- हाय ये क्या हो गया

By Geetarjun GautamEdited By:
Published: Wed, 04 May 2022 02:25 PM (IST)

मिजोरम से छुट्टियों पर घर आया फौजी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल गया हुआ था। जब वह घर ...और पढ़ें

ससुराल से घर लौटे फौजी ने घर का हाल देखा उड़ गए होश
ससुराल से घर लौटे फौजी ने घर का हाल देखा उड़ गए होश

हापुड़ [केशव त्यागी]। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में बंद पड़े फौजी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब फौजी परिवार के साथ अपनी ससुराल गया था।

बुधवार सुबह घर पहुंचने पर फौजी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

हरिद्वारी नगर निवासी सुरेश कुमार सेना का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती मिजोरम में चल रही है। कुछ दिन पहले वह ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार को वह पत्नी अंजू देवी और पुत्र ऋतिक के साथ जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव भमैड़ा स्थित अपनी ससुराल गया था।

परिवार की गैरमोजूदगी में घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने पूरे इत्मिनान से घर का कौना-कौना खंगाल डाला। चोर घर से 40 हजार रुपये, लाखों रुपये की कीमत के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

बुधवार सुबह फौजी परिवार के साथ घर पहुंचा। इसके बाद उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने फोन काल पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Delhi COVID Cases: क्या चौथी लहर का संकेत है कोरोना की बढ़ती संक्रमण दर ? पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।