Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा देश', भूपेंद्र चौधरी बोले- दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

    Updated: Sun, 25 May 2025 03:25 PM (IST)

    गढ़मुक्तेश्वर में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भूपेंद्र चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की प्रशंसा की और लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

    Hero Image
    गढ़मुक्तेश्वर में मन की बात कार्यक्रम में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य नेतागण। जागरण

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। पुराने दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाऊस में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कृष्णवीर सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर हुण, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, पूर्व मंत्री मदन चाैहान, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, चेयरमैन राकेश बजरंगी, सतपाल यादव, विकास गोयल आदि नेतागण समय से पूर्व ही वहां पहुंच गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकल फॉर वाेकल का दिया संदेश

    इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 122 वां लाइव प्रसारण सुना। इसमें प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सेना के पराक्रम की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे लोगों के बारे में जानकारी दी तथा लोकल फॉर वाेकल का संदेश दिया।

    खेलों इंडिया से लेकर 21 जून को होने वाले योग दिवस के बारे में बताया तथा जो लोग अभी भी योग से दूर हैं, उनको योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो जल्द तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने हमारी सेना का पराक्रम देख लिया है। सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस मौके पर डॉक्टर नीलम, पिंकी त्यागी, मीना सिंह, दीपक भाटी, दीपक गौड, अंकुर सिरोही, दीपक शर्मा, रामौतार राजौरा, राजेश शर्मा, आशीष चौधरी, अंकुर त्यागी, राजीव शर्मा, तरुण चौहान, राहुल उपाध्याय, अर्जुन शर्मा, गोपाल ठाकुर, प्रदीप निषाद, साेनू वर्मा, अंकित कंसल, अमित गुप्ता, दिनेश गर्ग आदि अन्य लोग मौजूद रहे।