UP News: पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, बंधक बनाकर रखा भूखा-प्यासा; दहेज की खातिर पार की हैवानियत की हद
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामला सामने आया है। यहां पति और सास पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं दहेज की खातिर पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हद पार की है। उसने पत्नी को कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।
केशव त्यागी, हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग कर पति और सास ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
कई-कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखा गया। पति घर के पालतू कुत्ते को बिस्तर पर सुलाता था। जबकि विवाहिता फर्श पर सोती। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
20 लाख अतिरिक्त दहेज की कर रहे मांग
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर की पल्लवी गौड़ ने बताया कि 23 फरवरी 2023 को उसकी शादी मोहल्ला न्यू शिवपुरी के अभिनय टंडन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास स्मृति टंडन ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी।
कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा
मांग पूरी न होने पर पति पीड़िता को तलाक की धमकी देने लगा। आरोपित पीड़िता को भूखा-प्यासा रख कर कई-कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने लगे। पति ने किसी महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था।
मांग पूरी न होने पर पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। पति घर के पालतू कुत्ते को बिस्तर पर अपने साथ सुलाता था। जबकि, वह फर्श पर सोती थी।
छह महीने पहले मारपीट कर घर से निकाला
करीब छह माह पहले आरोपितों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। मामले में एसपी से शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई। जिसमें पति व सास ने दोबारा उसे प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाकर फैसला कर दिया।
आरोपितों ने दस दिन के अंदर उसे ससुराल ले जाने की बात समझौता नामा पर लिखी थी। मगर, वह उसे ससुराल नहीं ले गए। छह जनवरी को पीड़िता स्वयं अपनी ससुराल पहुंची।
आरोपितों ने विवाहित बेरहमी से पीटा
इस पर आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीटा और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। चौकी पर शिकायत करने के बाद पति व सास ने दस जनवरी को उसे ससुराल ले जाने की बात कही।
इसके बाद भी उसे ससुराल नहीं ले गए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।