UP News: पति ने पत्नी पर बनाया दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, सामने आई बड़ी वजह
हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ससुराल वालों ने विवाहिता से एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की दहेज मांग कर प्रताड़ित किया। पति ने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाए। चचिया ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं पति ने रूपों के लिए विवाहिता पर उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
पति ने विवाहिता का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी अपने दोस्तों को दिखाया। चचिया ससुर ने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शादी के तुरंत बाद दहेज की मांग कर दी
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि पांच मार्च को उसका विवाह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के युवक गगन के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखा गया। आए दिन उसे बेरहमी से पीटा जाने लगा। पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पति ने मोबाइल से नग्न अवस्था में उसके फोटो और वीडिया बना लिया।
दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया
फोटो व वीडियो अपने दोस्तों को दिखाकर पति ने उनसे रुपए लिए। इतना ही नहीं पति ने पीड़िता पर उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा कर पति अपने दोस्तों से रुपए लेना चाहता था। मना करने पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा।
चचिया ससुर ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे। जहां आरोपितों ने स्वजन के साथ अभद्र व्यवहार किया और घर से निकाल दिया। विरोध पर आरोपितों ने उन्हें भी हत्या की धमकी दी।
इसके बाद स्वजन उसे अपने साथ मायके ले आए। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- एंबुलेंस न मिलने पर फूटा गुस्सा, अस्पताल के गेट पर नवजात का शव रखकर जमकर किया हंगामा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।