Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hapur News: अमेरिका से पांच पदक जीतकर लौटी रिया वर्मा बोलीं- थैंक्यू दैनिक जागरण

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 08:14 AM (IST)

    हापुड़ की रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में तैराकी में पांच पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फ्रीस्टाइल रिले में दो स्वर्ण और ब्रेस्टस्ट्रोक में दो रजत पदक जीते। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय दैनिक जागरण को दिया जिसने उनके बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी अभ्यास जारी रखा।

    Hero Image
    रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय पहुंची यूपी पुलिस की तैराक रिया

    मुकुल मिश्रा, हापुड़। अमेरिका के बर्मिंघम में 27 जुलाई से छह अगस्त तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस की कॉन्स्टेबल रिया वर्मा ने शहर व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने तैराकी प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीतकर इतिहास रचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिया ने फ्रीस्टाइल रिले में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए। अमेरिका से लौटने के बाद वह रविवार को दैनिक जागरण के कार्यालय में पहुंची।

    उन्होंने दैनिक जागरण में लगातार समाचार प्रकाशित करने को अपनी ऊर्जा का महत्वपूर्ण कारण बताया। इसके लिए दैनिक जागरण का आभार जताया। वह शहर के मोहल्ला गोपीपुरा के रहने वाले कारोबारी राजीव वर्मा की पुत्री हैं।

    पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेलकूद का, आज बेटियां हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी रिया को सफलता के मुकाम को प्राप्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने चार साल की आयु से तैराकी आरंभ की। उसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत और चंडीगढ़ में तैराकी का प्राप्त किया।

    वह दो साल तक सोनीपत के साई में रहकर तैराकी की बारीकियों को सींखती रहीं। रिया वर्मा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। बेटी को तैराकी सिंखाने में उसके कोच व पिता राजीव वर्मा ने हर पल साथ दिया। पुत्री को ट्रेनिंग दिलाने के साथ-साथ प्रत्येक प्रतियोगिताओं में कदम से कदम मिलाकर चलें।

    रिया वर्मा ने वर्ष 2018 में नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद वर्ष 2019 में केएन कपूर मैमोरियल सीनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2020 के शुरुआत में इसी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

    लॉकडाउन से पहले वह हरियाणा के सोनीपत में अभ्यास कर रही थीं। लॉकडाउन में अभ्यास बनाए रखने के लिए बाइपास के किनारे दस मीटर लंबा एक तरणताल खोजा। यह तरणताल एकांत में खेत पर बना हुआ है। जिसमें रोजाना सुबह पानी भरना पड़ता था। इसी तरह व्यायामशाला से व्यायाम करने के लिए मशीनें उठाकर घर पर लाए। वह 2018 से पांच साल तक यूपी तैराकी में प्रदेश चैंपियन रहीं। रिया वर्मा खेल कोटे से 2023 में यूपी पुलिस में भर्ती हुईं।

    •  खेलो इंडिया में 2022 में मेडल
    •  यूनिवर्सिटी आल इंडिया गेम्स में 2021 में ब्रांज
    •  ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रांज चार मेडल
    • अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो गोल्ड, दाे सिल्वर व एक ब्रांज कुल पांच मेडल