कनाडा से सोना-हीरे और आईफोन भेजने का दिया झांसा, हापुड़ की महिला ने गंवाए 14.58 लाख रुपये
हापुड़ की एक महिला इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती कर कनाडा से उपहारों के झांसे में आकर 14.58 लाख ...और पढ़ें
-1793978772520-1794026138259-1794026149069_m.webp)
कनाडा से सोना-चांदी, हीरे और आईफोन भेजने का झांसा देकर महिला से 14 लाख 58 हजार नौ सौ रुपये ठग लिए। एआई इमेज
HighLights
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला को दिया गया झांसा।
कनाडा से सोना-हीरे भेजने का लालच देकर ठगे पैसे।
पार्सल छुड़ाने, मुद्रा बदलने के नाम पर हुई ठगी।
केशव त्यागी, हापुड़। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना एक महिला को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद साइबर ठगों ने कनाडा से सोना-चांदी, हीरे और आईफोन भेजने का झांसा देकर महिला से 14 लाख 58 हजार नौ सौ रुपये ठग लिए।
आरोपितों ने पार्सल को एयरपोर्ट से छुड़ाने और डालर को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठग ने कैसे फंसाला जाल में?
गांव दादरी की संगीता रानी ने बताया कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन 418988 नाम की आईडी के माध्यम से एक युवक से हुई थी। युवक ने बातचीत के दौरान उसे कनाडा से सोना-चांदी और आइफोन भेजने का लालच दिया।
इसके बाद आरोपित ने वाट्सएप के माध्यम से दो मोबाइल नंबरों से बातचीत शुरू कर दी। आरोपितों ने पार्सल को एयरपोर्ट से छुड़ाने, डालर को भारतीय मुद्रा में बदलने और सोना-चांदी व हीरे भेजने के नाम पर उससे यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में छह लाख 64 हजार रुपये जमा करा लिए।
तब महिला को ठगी का अहसास हुआ
इसके अलावा सात लाख 94 हजार नौ सौ रुपये नकद खाते में जमा कराए गए। काफी रकम देने के बाद भी जब पार्सल नहीं पहुंचा और आरोपितों की ओर से लगातार रुपयों की मांग की जाती रही तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर पुलिस से शिकायत की। एसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन तरीकों से बचें साइबर ठगी से
- इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों की दोस्ती और उनके बड़े-बड़े दावों पर भरोसा न करें।
- विदेश से महंगे उपहार, सोना-चांदी या आईफोन भेजने का लालच देने वालों के झांसे में न आएं।
- कस्टम ड्यूटी, एयरपोर्ट चार्ज या विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर किसी अनजान खाते में रकम जमा न करें।
- बैंक खाते की जानकारी, डेबिट कार्ड के पिन, ओटीपी और यूपीआई पिन किसी को न बताएं।
- साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर का करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
- किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर जल्दबाजी में आनलाइन भुगतान न करें।
यह भी पढ़ें- पहली बार 3 जिलों में फैला गढ़ गंगा मेला, हापुड़ से अमरोहा-मेरठ तक बढ़ा दायरा; लगेगी 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।