Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur Weather Update: इस महीने झेलनी होगी गर्मी की आफत, एक जून से मिलेगी कुछ राहत

    Updated: Wed, 29 May 2024 09:36 AM (IST)

    जिले में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। मंगलवार सुबह 10 बजे ही जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया31 मई की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव जिले पर एक जून की सुबह से आएगा। इसके चलते बादल छाएंगे और तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    Hero Image
    Hapur Weather Update: इस महीने झेलनी होगी गर्मी की आफत

    जागरण संवाददाता, हापुड़। भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। मंगलवार सुबह से ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे ही जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो दोपहर में 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा नहीं चलने से लोगों को घुटन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू-तापघात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 31 मई की रात से बादल छाएंगे और ठंडी हवा चलने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इससे एक व दो जून को तापमान कम रहेगा, लेकिन तीन जून से फिर भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    • मंगलवार -  30/48
    • बुधवार - 31/46
    • बृहस्पतिवार -28/46
    • शुक्रवार - 30/45
    • शनिवार - 29/43
    • रविवार - 29/42

    राजस्थान की हवा कर रही है परेशान

    राजस्थान और पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं ने प्रदेश को झुलसाकर रख दिया है। इन हवाओं के चलते ऐसे जिलों का तापमान भी बहुत ज्यादा है, जहां पर पहले इतनी गर्मी नहीं रहती थी। हापुड़ में भ्ज्ञीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    मंगलवार को जिले का तापमान सुबह को ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दोपहर होते-होते तापमान का पारा चढ़ता ही गया। दोपहर में जिले का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं तेज गर्म हवाओं के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शात आठ बजे भी जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    31 मई से मिल सकती है राहत

    कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार 31 मई की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव जिले पर एक जून की सुबह से आएगा। इसके चलते बादल छाएंगे और तेज ठंडी हवाएं चलेंगी।

    वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।जिसके चलते एक व दो जून को तापमान कम रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि तीन जून को तापमान फिर से 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। जिससे उमस और तापमान के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।