हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी में नशे में रहता है पंप ऑपरेटर, पानी के संकट से हजारों लोग परेशान
हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी में हजारों लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं क्योंकि पंप ऑपरेटर नशे में ...और पढ़ें

मेरठ रोड स्थित आवास विकास की संजय विहार काॅलोनी की हजारों की आबादी को इन दिनों पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
नशे में धुत पंप ऑपरेटर से संजय विहार में पानी का संकट।
हजारों निवासियों को दैनिक कार्यों के लिए पानी की किल्लत।
नगर पालिका में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जागरण संवाददाता, हापुड़। मेरठ रोड स्थित आवास विकास की संजय विहार काॅलोनी की हजारों की आबादी को इन दिनों पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पंप आपरेटर नशे की हालत में रहता है और अभद्रता करता है। आरोप है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई भी समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
नशे में उल्टा गाली-गलौज करने लगा
अर्जुन, राकेश, सुरेंद्र और मनोज ने बताया कि कालोनी में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाला पंप आपरेटर नशे में रहकर अपनी मनमर्जी से काम करता है। निर्धारित समय पर ट्यूबवेल की मोटर नहीं चलने से घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए पानी का इंतजाम दूसरे स्थानों से करना पड़ता है। पंप आपरेटर से जब इस संबंध में शिकायत की जाती है तो, नशे में उल्टा गाली-गलौज करने लगता है।
नगर पालिका पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे
उन्होंने नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से पंप आपरेटर की कार्यशैली की जांच कराने, जलापूर्ति का समय निर्धारित करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो, नगर पालिका पहुंचकर विरोध दर्ज कराने के साथ प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बिना नहाए जा रहे हैं नौकरी पर
लोगों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। कई लोग सुबह ट्रेन पकड़ते हैं। जलापूर्ति नहीं होने के कारण बिना नहाए ही जाना पड़ता है। इतना ही नहीं दीपावली पर भी सुबह नौ बजे तक घरों में पानी नहीं पहुंचा था, जिससे महिलाओं को साफ-सफाई और अन्य घरेलू काम निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बोले जिम्मेदार...
मेरे को शिकायत मिली थी। मौके पर टीम के साथ खुद जाकर स्थिति को परखा गया था। मशीन में खराबी होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी, लेकिन अब पेयजल आपूर्ति पूरी तरह जारी है। नशा करने की बात तथ्यों पर पुष्ट नहीं हो सकी है। यदि नशे में होने का प्रमाण मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हापुड़।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में NH-09 पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें- हापुड़ गंगा मेला बनेगा ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों का बड़ा बाजार, तैयारी हुई पूरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।