हापुड़ में NH-09 पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल
हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से ...और पढ़ें
-1794456954287_m.webp)
हापुड़ में सड़क हादसा। जागरण
HighLights
हापुड़ में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी।
हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और हाईवे टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया।
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, एनएच-09 पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दो व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस और हाईवे की टीम मौके पर पहुंची।
उधर, दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।