गाजियाबाद में ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में मचा कोहराम
गाजियाबाद के विजयनगर में बहरामपुर अंडरपास के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सड़क हादसे में गार्ड की मौत। जागरण
HighLights
गाजियाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत।
बहरामपुर अंडरपास के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में बहरामपुर अंडरपास के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस उन्हें एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान छपरौला निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव के रहने वाले थे।
हादसे में गंभीर रूप से घायल
मुकेश यादव दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित मैसर्स दिनेश कुमार यादव सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरामपुर अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत